संसदीय कार्य मंत्री ने धांधिया में सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण
बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता से किया जा रहा — संसदीय कार्य मंत्री। जोधपुर 24 अगस्त। रिपोर्ट महेश गुप्ता संपादन गौरव कोचर टेलीग्राफ टाइम्स
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धांधिया में निर्माणाधीन डामर सड़क का औचक निरीक्षण किया। यह सड़क बजट घोषणा के अंतर्गत लूणी से धांधिया मार्ग पर 265 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने पर ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता
पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा और गति मिलेगी।