संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में 9 करोड़ 57 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में 9 करोड़ 57 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

नरेश गुनानी 

जोधपुर , 04 अक्टूबर 2025। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले की धवा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मेलबा में विभिन्न विभागों के 9 करोड़ 57 लाख 85 हजार रुपये की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन भी किया।

गांव और गरीब के उत्थान के लिए सरकार कर रही सतत प्रयास

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव और गरीब के उत्थान एवं कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सेवा पखवाड़ा इस दिशा में एक सशक्त पहल है, जिसके माध्यम से सुशासन, सुविधाएं और विकास प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहे हैं।

योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र को मूर्त रूप देने का एक प्रयास है। इसके अंतर्गत ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

जोजरी पुनरुद्धार के लिए 172.58 करोड़ की स्वीकृति

पटेल ने कहा कि जोजरी में गंदा पानी प्रवाहित न हो, इसके लिए गंभीरता से कार्य चल रहा है। नई एसटीपी का निर्माण प्रगतिरत है और बजट घोषणा के अनुरूप जोजरी के पुनरुद्धार के लिए 172.58 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही यहां नया विद्यालय भवन शीघ्र निर्मित होगा। उन्होंने उपखंड अधिकारी को निर्देश दिया कि गंदे पानी से प्रभावित खेतों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में 5 हजार गांवों को गरीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके परिवार को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ग्रामीण सेवा शिविरों में फार्मर रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, सहमति विभाजन, नामांतरण आदि कार्यों के प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ा जा रहा है।

जिन कार्यों का हुआ लोकार्पण —

  • धवा से मेलबा सड़क — 197.42 लाख रुपये
  • एआर से राजेश्वर नगर सड़क — 210 लाख रुपये
  • परिहारों की ढाणी से मोडाथली सड़क — 100 लाख रुपये
  • विधायक निधि के 3 कार्य — 24 लाख रुपये
  • ग्राम पंचायत भवन सहित 29 विकास कार्य — 195.17 लाख रुपये

जिन कार्यों का हुआ शिलान्यास —

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मेलबा — 159 लाख रुपये
  • मेलबा से मोडाथली सड़क — 56 लाख रुपये
  • विधायक निधि के 2 कार्य — 8 लाख रुपये
  • ग्राम पंचायत का 1 कार्य — 8.26 लाख रुपये

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस अवसर पर जैसलमेर के पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, धवा पंचायत समिति प्रधान गोविंदराम, उप प्रधान शेराराम पाबड़, मेलबा सरपंच जगदीश पटेल, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र प्रसाद मेघवाल, छोटू सिंह राठौड़, भंवर पटेल, सिकंदर बक्श, राकेश बिश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...