संसदीय कार्य मंत्री ने ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया उद्घाटन

संसदीय कार्य मंत्री ने ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया उद्घाटन

रिपोर्ट: नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 14 नवम्बर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा अनक्लेम्ड एसेट्स के त्वरित और सुगम निपटान के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ के तहत जोधपुर जिले के जिला स्तरीय शिविर का विधिवत शुभारंभ काजरी ऑडिटोरियम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल द्वारा किया गया।

मंत्री पटेल ने बताया कि इस व्यापक अभियान का शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 4 अक्टूबर को गांधीनगर से किया। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनकी दावा न की गई जमा राशि, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड बैलेंस और पेंशन देनदारियों को खोजने और उन पर दावा करने में सक्षम बनाना है।

बैंकिंग सेवाओं की सार्वभौमिक पहुंच

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने देश के कोने-कोने तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर वित्तीय समावेशन को मजबूत किया है।

आमजन को सुगम बीमा सेवाओं का लाभ

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाएं आम आदमी को सरल और किफायती बीमा सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी हस्तांतरण ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वित्तीय सुधारों से बढ़ा बैंकिंग तंत्र पर विश्वास

उन्होंने कहा कि आज छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान ने आमजन के जीवन को सरल बनाया है। वित्तीय क्षेत्र में निरंतर सुधारों और नवाचारों ने बैंकिंग प्रणाली पर लोगों का विश्वास और मजबूत किया है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जोधपुर जिले के सभी प्रमुख बैंक, बीमा कंपनियां, पेंशन संस्थान, सेबी और अन्य वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों से संवाद स्थापित कर अनक्लेम्ड राशि वापस दिलाने में सहयोग कर रहे हैं।

3 लाख अनक्लेम्ड खातों में 115 करोड़ जमा

मंत्री पटेल ने जानकारी दी कि जोधपुर जिले में करीब 3 लाख अनक्लेम्ड खातों में 115 करोड़ रुपए जमा हैं। शिविर में स्थापित स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए उन्होंने बताया कि विशेष सहायता काउंटर पर नागरिकों को केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरवाने, दस्तावेज सत्यापन और सबमिशन की सुविधा दी जा रही है।
साथ ही वित्तीय संस्थानों के विशेषज्ञ सुरक्षित निवेश के विकल्पों और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर जनजागरूकता भी बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में जोनल हेड आईसीआईसीआई अमीक खान, आरबीआई के एजीएम राजाराम बैरवा, रीजनल हेड आईसीआईसीआई संजय गोगु, एसएलबीसी से विवेक सिंहल सहित विभिन्न बैंकों एवं बीमा संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related