संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किसानों से संवाद कर जीएसटी रिफॉर्म पर की चर्चा

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किसानों से संवाद कर जीएसटी रिफॉर्म पर की चर्चा

नरेश गुनानी 

जयपुर, 22 सितम्बर 2025। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र लूणी के सर गांव में किसानों से संवाद कर नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने किसानों को कृषि और डेयरी क्षेत्र में इस सुधार से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।

Photo credit Telegraph Times

‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना के अनुरूप सुधार

पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी रिफॉर्म को आज नवरात्र के पावन पर्व पर सम्पूर्ण देश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सुधार कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया संबल प्रदान करेगा।

कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा

पटेल ने कहा कि यह रिफॉर्म करोड़ों किसानों को सशक्त बनाने, डेयरी उत्पादों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने और उन्हें अधिक किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत:

  • 1800 सीसी तक के ट्रैक्टर और उनके पार्ट्स की खरीद पर अब केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगी।
  • 15 एचपी से अधिक शक्ति के फिक्स्ड स्पीड डीजल इंजन, कटाई या थ्रेसिंग मशीनरी और कम्पोस्ट मशीन पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा।

जैव उर्वरक और कीटनाशकों पर राहत

पटेल ने बताया कि पहले अमोनिया, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और जैव-कीटनाशक व सूक्ष्म पोषक तत्वों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगती थी, जिसे घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं कई जैव-कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है।
इसके अलावा, मक्खन, घी, प्रिज़र्व्ड सब्जियां एवं फलों को 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में शामिल किया गया है, जबकि दूध और पनीर को जीएसटी से मुक्त रखा गया है।

महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

पटेल ने कहा कि डेयरी और डेयरी प्रसंस्करण उद्योग से बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उनका आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...