संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले, जानी कुशलक्षेम

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले, जानी कुशलक्षेम

गौरव कोचर •

19 अक्टूबर 2025 | जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पटेल ने परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है, राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग और प्रशासन ने राहत एवं उपचार से जुड़े सभी कार्यों को पूरी तत्परता से संपादित किया है, जिससे घायलों को हरसंभव सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध करवाई जा सकी।
उन्होंने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

घायलों को दिया जा रहा सर्वोत्तम उपचार
पटेल ने कहा कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की स्थिति, जलन के प्रतिशत, उपचार पद्धति और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

बर्न यूनिट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, इंटेंसिव केयर बेड्स, दवाइयों और नर्सिंग स्टाफ की स्थिति की समीक्षा की तथा प्रत्येक मरीज के समुचित उपचार के लिए 24 घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में परिजनों से भी मुलाकात की और उनके ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा, एमजीएच के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी सहित चिकित्सकगण और परिजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related