संवैधानिक अधिकारों के लिए सड़क की लड़ाई को तैयार रहें: भूपेश बघेल

संवैधानिक अधिकारों के लिए सड़क की लड़ाई को तैयार रहें: भूपेश बघेल

दुर्ग (छत्तीसगढ़) | 22 दिसंबर 2025

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़

​अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दुर्ग के मनवा कुर्मी भवन में भव्य ‘संविधान पर्व एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

निजीकरण और आदिवासियों के अस्तित्व पर संकट

​सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार यदि मांगने से नहीं मिलते, तो हमें सड़क की लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा:

​”आज बस्तर के आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन खतरे में है। सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचकर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। हज़ारों सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार एससी, एसटी और ओबीसी के संवैधानिक हितों पर कुठाराघात कर रही है, जिसके लिए हमें कमर कसकर तैयार रहना होगा।”

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स।                                                       

संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम सुधा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि अंधविश्वास और अंधभक्ति समाज के लिए घातक है। हमें उस बाबा के पीछे भागने के बजाय डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के संविधान को अपनाना चाहिए जिन्होंने हमें अधिकार दिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा ने कहा कि जब तक पिछड़ा वर्ग बाबासाहेब के संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों को नहीं अपनाएगा, तब तक उनका मानसिक और सामाजिक विकास संभव नहीं है।

एकता ही नई क्रांति का आधार

​सम्मेलन में वक्ताओं ने एकता पर विशेष जोर दिया। राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 340, 341 और 342 ने ओबीसी, एससी और एसटी को एक सूत्र में पिरोया है। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष के.आर. शाह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि जिस दिन पिछड़ा वर्ग जागेगा, एससी-एसटी समाज उन्हें कंधों पर उठाने के लिए तैयार रहेगा।

विभिन्न हस्तियों का सम्मान

​इस अवसर पर समाज के गौरवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया:

  • भूपेश बघेल: डॉ. आम्बेडकर रत्न सामाजिक समता सम्मान।
  • नरेन्द्र बंछोर (अध्यक्ष, सेफी): शाहूजी महाराज समता सम्मान।
  • कमल वर्मा (संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन): बाबा गुरू घासीदास समता सम्मान।
  • देवेश साहू (CG PSC टॉपर): ज्योतिबा फूले शिक्षा सम्मान।

गरिमामय उपस्थिति

​सम्मेलन का प्रारंभ महापुरुषों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज राधेश्याम साहू, संयुक्त मोर्चा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी साहू सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रमेश पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष मुकुंद बंसोड ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: RGHS में अनियमितताओं पर कड़ा एक्शन

जयपुर, 17 जुलाई/ नरेश गुनानी/राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन और जिंद इकोसिस्टम तैयार

नई दिल्ली/ प्रीति बालानी/भारतीय रेलवे ने पर्यावरण-अनुकूल परिवहन (सस्टेनेबल...