संवृद्धि छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘मधुर इंडिया’ के तीन अंकों का विमोचन

संवृद्धि छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘मधुर इंडिया’ के तीन अंकों का विमोचन

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पत्रकारिता को एक नया आयाम मिला है। बुधवार, 25 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री विधानसभा कार्यालय में आयोजित एक विशेष गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मधुर इंडिया’ मासिक पत्रिका के तीन विशेष अंकों (नवंबर, दिसंबर और जनवरी) का विमोचन किया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

14 वर्षों का सफर और छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत

​मधुर इंडिया ने पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का सफल सफर तय करने के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अपना नया अध्याय शुरू किया है। दिल्ली PRGI से अक्टूबर माह में एकादशी के शुभ अवसर पर पंजीयन प्राप्त करने के बाद, पत्रिका अब रायपुर एडिशन के साथ एक नए कारवां की ओर बढ़ चली है। इसी क्रम में नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह के बहुरंगी अंकों का विमोचन मुख्यमंत्री द्वारा संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री का संदेश: विकास में मीडिया की सहभागिता

​विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रिका की टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा:

​”छत्तीसगढ़ में जो संवृद्धि और विकास दिखाई देता है, उसमें पत्रकारिता का अहम योगदान है। राज्य की पत्रकारिता ने हमेशा प्रदेश और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है और उसी रास्ते पर चलते हुए हमारी सरकार काम कर रही है।”

 

​मुख्यमंत्री ने युवा संपादक प्रदीप मिश्रा और पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी से यह अपेक्षा जताई कि वे राज्य की जनता की आवाज बनकर सरकार का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

प्रमुख उपस्थिति एवं स्वागत

​कार्यक्रम की शुरुआत में मधुर इंडिया न्यूज़ के संपादक प्रदीप मिश्रा, स्टेट हेड व पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी और कानून सलाहकार प्रवीण दीक्षित ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमोचन के पश्चात स्टेट हेड चंद्रप्रकाश वाजपेयी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर पत्रिका प्रबंधन ने संकल्प दोहराया कि ‘मधुर इंडिया’ छत्तीसगढ़ की प्रगति और जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जयपुर: राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों को पंख, 33 हजार करोड़ के एमओयू पर काम शुरू

सुनील शर्मा  ​जयपुर | 10 अप्रैल, 2026 ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के...

श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शंखनाद: कल होगा भूमि एवं ध्वज पूजन

रिपोर्ट: योगेश शर्मा, जयपुर ​जयपुर। गुलाबी नगरी के विद्याधर...