संत दुर्लभनाथ विकास बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र की जाए – खटीक महासभा

संत दुर्लभनाथ विकास बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र की जाए – खटीक महासभा
पुष्कर में अखिल भारतीय खटीक महासभा की बैठक में पारित प्रस्ताव, मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे ज्ञापन

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 04,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर।
अखिल भारतीय खटीक महासभा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पुष्कर स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष छीतरमल टेपण ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि संत दुर्लभनाथ विकास बोर्ड में अब तक पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस बोर्ड सहित कई समाजों के विकास बोर्डों का गठन किया गया था।

महासभा ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने कुछ बोर्डों में तो पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, लेकिन खटीक समाज के विकास हेतु बनाए गए संत दुर्लभनाथ विकास बोर्ड की अनदेखी की जा रही है। बैठक में यह भी तय किया गया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें बोर्ड में शीघ्र पदाधिकारियों की नियुक्ति की मांग की जाएगी।

अध्यक्ष छीतरमल टेपण ने कहा कि “सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति तभी सार्थक होगी, जब सभी समाजों के विकास बोर्डों में निष्पक्षता के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति हो। न्यायहित में यह आवश्यक है कि जिन बोर्डों का गठन पूर्ववर्ती सरकार ने किया था, उनमें सभी समाजों के प्रतिनिधियों की नियुक्ति शीघ्र की जाए।”

बैठक में समाज के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी राय रखते हुए कहा कि पदाधिकारियों की नियुक्ति से समाज के विकास कार्यों में गति आएगी और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से मोहनलाल दायमा, डॉ. घीसा लाल चांवला, घीसालाल साखून, मोतीलाल चंदेल, बालकिशन सोलंकी, रामलाल खींची, कन्हैया लाल बागड़ी, शैतान सिंह सांखला, सुरेश नागोरा, टीकम टाक, अम्बालाल सामरिया, धर्मेंद्र चांवला, भेरूलाल खोईवाल, मंगलाराम चावला, मातादिन सोलंकी, नाथूराम बडगूजर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...