संतों ने किया सदगुरु टेऊँराम जल मंदिर का उद्घाटन, ग्रीष्म में राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

संतों ने किया सदगुरु टेऊँराम जल मंदिर का उद्घाटन, ग्रीष्म में राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

Edited By: नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 30, 2025

जयपुर। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मालवीय नगर सेक्टर 9 दशहरा मैदान के पास राहगीरों की सेवा हेतु सदगुरु टेऊँराम जल मंदिर का निर्माण कराया गया। इस शीतल जल मंदिर का उद्घाटन अमरापुर स्थान, जयपुर के पूज्य संत मोनूराम महाराज एवं संत मंडल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

संस्था के अध्यक्ष हितेश आडवाणी ने संत मोनूराम महाराज को माला व दुपट्टा पहनाकर परिवार सहित आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने संस्था को सेवा के इस कार्य के लिए आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा करते रहने की प्रेरणा दी।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गिरधारी लाल मनकानी, अनूप टांक, किशन जेनानी, मनीष सतवानी, भारत दुलानी, हेमंत थारवानी, महेश हरदासानी, नंदकुमार नरवानी, घनश्याम मुलानी, जय सिंह चौधरी, एरावत शर्मा, प्रेमचंद त्रिलोकनी, विक्रम लालवानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related