संघ प्रमुख मोहन भागवत आज पुष्कर में, प्रशासन अलर्ट मोड पर

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज पुष्कर में, प्रशासन अलर्ट मोड पर
(हरिप्रसाद शर्मा, पुष्कर/अजमेर)

Edited By: सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 16, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को एक दिवसीय निजी यात्रा पर पुष्कर पहुँचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी राणा के पुत्र माधव राणा की स्तुति बिष्ट के साथ होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। यह विवाह समारोह पुष्कर के निकट गनाहेड़ा गांव के एक निजी रिज़ॉर्ट में आयोजित होगा।

संघ प्रमुख के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना या ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे या नहीं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियाँ मुकम्मल की जा रही हैं।

संघ से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ ही भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए हैं। भागवत शुक्रवार रात्रि को अजमेर स्थित भारती भवन में ठहरेंगे। शनिवार सुबह वे सीकर रोड स्थित रविनाथ आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद जयपुर में प्रांत संघचालक रमेश अग्रवाल से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पुष्कर प्रवास के बाद भागवत रात्रि विश्राम के लिए पुनः जयपुर लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...