संगीत की सुरमयी शाम, सेवा के नाम: लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर कराएगा फंडरेजिंग भजन संध्या एवं क्लासिकल म्यूजिक कॉन्सर्ट

जयपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर की ओर से दिव्यांगजनों एवं चाइल्ड कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता के उद्देश्य से एक विशेष चैरिटी संगीत संध्या का आयोजन रविवार, 27 सितंबर को किया जा रहा है। ‘संगीत की सुरमयी शाम, सेवा के नाम’ थीम पर आधारित इस फंडरेजिंग कार्यक्रम में भजन संध्या और क्लासिकल म्यूजिक कॉन्सर्ट की प्रस्तुतियां होंगी।

​क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एवं सचिव प्रकाश जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह भव्य आयोजन सायं 5:30 बजे से रुक्मणी बिड़ला मॉडर्न स्कूल के प्रांगण स्थित जी. पी. बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

​राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार सजाएंगे सुरों की महफिल

कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति रस का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित विश्व मोहन भट्ट के शिष्य योगेश चंद्र मोथिया अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही वायलिन वादन तथा नवोदित भजन गायकी में अपनी खास पहचान बना चुके युवा कलाकार लक्ष्य गौतम भी सुरों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।

​मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे समाजसेवी राजकुमार गोयल

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एमजेएफ लायन राजकुमार गोयल ‘तिलकधारी’ शिरकत करेंगे। क्लब के कोषाध्यक्ष लायन मनीष शर्मा ने जानकारी दी कि इस आयोजन से जुटाई जाने वाली संपूर्ण राशि का उपयोग दिव्यांगजनों के पुनर्वास तथा चाइल्ड कैंसर से जूझ रहे मासूमों के उपचार व सहयोग में किया जाएगा।

​1991 से निरंतर सेवा कार्यों में अग्रणी

मीडिया प्रभारी लायन महेंद्र बैराठी ने बताया कि लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर वर्ष 1991 से ही समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक संध्या तक सीमित नहीं है, बल्कि संगीत के माध्यम से समाज को एक नेक उद्देश्य के लिए एकजुट करने का एक सार्थक प्रयास है।

​क्लब के पदाधिकारियों ने जयपुरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस सुरमयी शाम का हिस्सा बनें और संगीत का आनंद लेने के साथ-साथ दिव्यांगजनों एवं पीड़ित बच्चों की मदद के इस पुनीत सेवा अभियान में सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related