श्वेता शर्मा की पुस्तक भारत का राष्ट्रीय आंदोलन का विमोचन

श्वेता शर्मा की पुस्तक भारत का राष्ट्रीय आंदोलन का विमोचन

By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 12 अगस्त 2025।
भारत की आजादी की अमर गाथा को संजोती और स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरक क्षणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती पुस्तक भारत का राष्ट्रीय आंदोलन का मंगलवार को सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर विमोचन किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पुस्तक की लेखिका एवं एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. (स्वायत्त) महाविद्यालय, जयपुर की इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वेता शर्मा को बधाई दी।

पटेल ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम मानव साहस और दृढ़ संकल्प की महान कहानी है। यह केवल आजादी पाने का संघर्ष नहीं, बल्कि स्वतंत्रता की भावना, एकता की शक्ति और अनगिनत अमूल्य बलिदानों की गाथा है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष साधारण लोगों के असाधारण साहस का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता का सपना साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मंत्री ने इंडियाज नेशनल मूवमेंट को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अविस्मरणीय यात्रा का दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह कृति हर भारतीय के हृदय में गर्व और प्रेरणा का संचार करेगी।

डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि उनकी यह रचना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 के विभाजन तक की प्रमुख घटनाओं, आंदोलनों और बलिदानों को सरल, जीवंत और प्रेरक शब्दों में पिरोती है। पुस्तक का उद्देश्य पाठकों, विशेषकर युवाओं में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति गर्व की भावना, आज़ादी की कीमत का एहसास और राष्ट्र के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना है।

पुस्तक विमोचन समारोह में जोधपुर की लूणी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत धवा के उप प्रधान शेराराम पावड और लेखिका के पुत्र कुशाग्र भी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...