श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यापारियों को मिलेगा सम्मान, बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यापारियों को मिलेगा सम्मान, बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

मुख्यमंत्री और राज्यपाल की अनुमति के बाद तय होगा कार्यक्रम का स्वरूप

जयपुर। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स 
राजधानी जयपुर में जल्द ही ऐसे व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने परकोटा क्षेत्र और परकोटे के बाहर व्यापारियों को एकजुट करने और संगठनों को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके लिए विशेष अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह निर्णय एमआई रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भवन में आयोजित एमआई रोड व्यापार मंडल की सामूहिक गोठ और स्नेह मिलन समारोह में लिया गया। व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम को मूर्त रूप मुख्यमंत्री और राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद दिया जाएगा।

सैनी ने बताया कि इस जिम्मेदारी की कमान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा को सौंपी गई है। वे मुख्यमंत्री और राज्यपाल से समय लेकर व्यापारियों को अवगत कराएंगे। इसके बाद व्यापारी मिलकर इस भव्य आयोजन को अंतिम स्वरूप देंगे। समारोह का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही। इनमें आठ बार विधायक रहे कालीचरण सराफ, व्यापारियों को एकजुट करने वाले राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन, जिनके एक आह्वान पर राज्य की 247 मंडियां बंद हुईं—ऐसे राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता, समाज, संगठन और शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सुरजाराम मील, किराया कानून और मेडिकल कॉलेज चंदा से जुड़े कार्यों में सक्रिय एच.एस. पाली सहित अनेक प्रमुख व्यापारी शामिल हुए।

व्यापारी नेताओं का कहना है कि इस तरह का अवार्ड समारोह न केवल व्यापारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि समाज और व्यापार जगत में सकारात्मक संदेश भी देगा। आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट करना और संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत बनाना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...