श्री विश्वनाथ सिंह ठाकुर जी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बुधराम अग्रवाल /छत्तीसगढ़ 

​अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है कि समाज के सम्मानित व्यक्तित्व श्री विश्वनाथ सिंह ठाकुर जी का बीते 30 जुलाई 2026 को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों तथा समस्त शुभचिंतकों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।

​श्री विश्वनाथ सिंह ठाकुर जी अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और सहज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके असमय चले जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्रों एवं भरे-पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ अनंत यात्रा पर प्रस्थान कर गए हैं।

​निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और पारिवारिक मित्रों ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...

अचल संपत्ति लेन-देन में SFT अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए आयकर निदेशालय का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जयपुर/ नरेश गुनानी/ आयकर निदेशालय (खुफिया एवं आपराधिक अन्वेषण...