श्री पुष्कर मेला 2025 — ब्रह्मा मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद

श्री पुष्कर मेला 2025 — ब्रह्मा मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के दौरान धार्मिक नगरी पुष्कर स्थित विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मा मंदिर की अस्थायी व्यवस्था कमेटी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल किसी भी श्रेणी के वीआईपी दर्शन नहीं कराए जाएंगे। केवल विषम परिस्थितियों या विशेष प्रशासनिक आवश्यकता होने पर ही सीमित रूप में अनुमति दी जाएगी।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पुष्कर मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में वीआईपी व्यवस्था से आम दर्शनार्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवक लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि आम श्रद्धालुओं को निर्बाध दर्शन कराने के लिए कतार व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और समयबद्ध प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि इससे आमजन को दर्शन का समान अवसर मिलेगा और भीड़ प्रबंधन में भी सुविधा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...