श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव का क्षण: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का हुआ भव्य शिलान्यास

श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव का क्षण: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का हुआ भव्य शिलान्यास

| योगेश शर्मा

​श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में क्षेत्र के पहले ‘आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल’ का शिलान्यास समारोह जैन संस्कार विधि के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। यह शिक्षण संस्थान क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के नए आयाम स्थापित करेगा।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

​दानदाता पुगलिया परिवार ने पेश की मिसाल

​इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल के लिए बेशकीमती भूमि दान करने के साथ-साथ संपूर्ण निर्माण कार्य भी भामाशाह भीखमचंद-सुशीला देवी पुगलिया द्वारा कराया जाएगा। शिलान्यासकर्ता भीखमचंद पुगलिया ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस पुनीत कार्य से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यह सब गुरु कृपा से ही संभव हुआ है।

​जैन संस्कार विधि से हुआ मंगल मंत्रोच्चार

​कार्यक्रम की शुरुआत महासभा के महामंत्री विनोद बैद ने की। जैन संस्कारक राजेंद्र सेठिया, पवन छाजेड़, प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा एवं चमन श्रीमाल ने मंगल मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास की धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई।

​राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने जताया आभार

​राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री व विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने समारोह में शिरकत की। उन्होंने दानदाता पुगलिया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से महासभा और दानदाता परिवार को शुभकामनाएं दीं।

​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

​समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • ​स्थानीय नेतृत्व: पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं।
  • ​महासभा पदाधिकारी: उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू, नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नेंस सदस्य दिलीप सिंघवी व विजय मेहता।
  • ​कोर टीम: आशीष जैन, रोहित जैन व जीतू रोहिड़ा।
  • ​स्थानीय टीम: आंचलिक प्रभारी राजेश बांठिया, सभा प्रभारी कैलाश डूंगरवाल, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, संगठन मंत्री संजय बरड़िया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया।

​शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता कदम

​महामंत्री विनोद बैद ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल महासभा का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। श्रीडूंगरगढ़ में दानदाता परिवार की इस पहल के बाद अब अन्य स्थानों पर भी भामाशाह इस शिक्षण प्रकल्प से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

​सम्मान एवं आभार

​कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों और संस्कारकों का दुपट्टा एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा, युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मंच संचालन महासभा उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू ने किया और अंत में राजेश बांठिया ने सभी का आभार जताया।

​शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने सेवा केंद्र में व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के दर्शन कर मंगल पाठ का श्रवण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related