श्याम नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

श्याम नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक बराम

जयपुर, 18 सितम्बर। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स 
जयपुर दक्षिण में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में श्याम नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना का विवरण

11 जून 2025 को फरियादी भानुप्रकाश (पुत्र नांदिकिशोर जाली, उम्र 25 वर्ष, निवासी थावला, तहसील रियाबाड़ी, जिला नागौर) ने थाना श्याम नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वर्तमान में ई-ब्लॉक, निर्माण नगर, जयपुर में किराए से रहता है और फामा कंपनी में नौकरी करता है। उसकी यामाहा कंपनी की R15 वीएम मोटरसाइकिल (नंबर RJ60 SJ 1990) घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर मुकदमा नंबर 337/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई।
थानाधिकारी श्याम नगर दलवीर सिंह के निर्देशन में रामनरेश (हेडकांस्टेबल नं. 481), सुभाषचंद (कांस्टेबल नं. 11323) और पंकज (कांस्टेबल नं. 10987) को शामिल कर टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वाहन चोरी के पूर्ववर्ती मामलों में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। फुटेज के आधार पर हुलिए की पहचान कर आधुनिक तकनीक और परंपरागत पुलिसिंग के जरिए आरोपी तक पहुँचा गया।

गिरफ्तार आरोपी

टीम ने शातिर वाहन चोर राकेश पुत्र उदय सिंह जाट (उम्र 26 वर्ष), निवासी भीरवाली कॉलोनी, थाना बयाना, भरतपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें ओने-पोने दामों में ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देता था।

पुलिस का संदेश

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे सुरक्षा उपाय अपनाएँ।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...