श्याम नगर थाना अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

श्याम नगर थाना अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 06,2025

जयपुर। श्याम नगर थाना अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार के उत्कृष्ट सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य रहे, जिन्होंने विशेष रूप से थाना अधिकारी फौजदार को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर दलबीर सिंह को पारंपरिक साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मान प्रकट किया गया। उपस्थित गणमान्यजनों ने उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

समारोह में अनेक प्रमुख समाजसेवी एवं राजनैतिक हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें समाजसेवी सुरेश उपाध्याय, भाजपा युवा नेता (सिविल लाइंस) भवानी शंकर शर्मा, प्रसिद्ध बिल्डर राजेश सेदावत एवं रोहित अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने एक स्वर में दलबीर सिंह फौजदार द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों की सराहना की और उनके सेवा भाव को प्रेरणादायक बताया।

आयोजकों के अनुसार, थाना अधिकारी दलबीर सिंह ने श्याम नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और जनता के प्रति पुलिस की छवि को साकारात्मक बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसंपर्क की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

इस सम्मान समारोह ने न केवल पुलिस-जन सहयोग को प्रोत्साहित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि जब कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करता है, तो समाज उसे सिर माथे पर बिठाता है।

— संवाददाता, जयपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...