श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक के सान्निध्य में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह

Edited By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 23,2025

(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/अजमेर। तीर्थराज पुष्कर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन सोमवार को नगर के जैन मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने की। श्रद्धांजलि सभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने मुखर्जी के बलिदान और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए किए गए संघर्ष को प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर निवर्तमान सभापति कमल पाठक, भाजपा महामंत्री रोहन बाकोलिया, पूर्व पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर, मुकेश कुमावत, कमल रामावत, शंभू चौहान, धर्मेंद्र नागौरा, विष्णु सेन, महेंद्र सिंह खंगारोत, घनश्याम भाटी, ओमप्रकाश बाकोलिया, शोभागमल बाकोलिया, अशोक पाराशर, चतुर्भुज पाराशर, लक्ष्मी नारायण पाराशर, हरिशंकर चौहान, सुमन कुमावत, हेमराज तेजी, कमल पाराशर उर्फ जैकी, सुरेश कुमार नागौरा, संदीप पाराशर, मुकेश जाखेटीया, अंशुमान पाराशर, लक्ष्मीकांत गॉड, दामू पाराशर, आदित्य पाराशर, यश पाराशर, उपेंद्रनाथ, कैलाश कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है और हम सभी को उनके दिखाए राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन संयमित और गरिमामय वातावरण में हुआ, जहां श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। अंत में सभी ने मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...