शौर्य फाउंडेशन रक्तदान शिविर में हजारों लोगों ने किया रक्तदान

शौर्य फाउंडेशन रक्तदान शिविर में हजारों लोगों ने किया रक्तदान

लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 14 सितम्बर। समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शौर्य फाउंडेशन की ओर से सिरसी रोड स्थित केसर बाग में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हजारों लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और “रक्तदान, जीवनदान” के संदेश को सार्थक बनाया।

Photo credit Telegraph Times

शिविर का शुभारंभ शौर्य फाउंडेशन के फाउंडर एवं नगर निगम चेयरमैन गजेंद्र सिंह चिराना ने किया। इस दौरान भीम सिंह पीलीबंगा, सीआई घनश्याम सिंह राठौड़, पार्षद वीरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह मीठड़ी, राम सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नगर निगम अध्यक्ष राखी राठौड़ और पराक्रम सिंह राठौड़ कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है।

शिविर में खातीपुरा व्यापार मंडल जयपुर अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “रक्तदान महादान है। इस तरह के शिविर समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना का संचार करते हैं। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।”

रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और सम्मान चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन स्थल पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष टीम ने पूरी सतर्कता और आधुनिक उपकरणों की सहायता से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।

शौर्य फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य सिर्फ रक्त उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। शिविर की सफलता को देखते हुए फाउंडेशन ने आगामी समय में भी ऐसे और शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...