शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में भक्ति की गूंज

शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में भक्ति की गूंज

सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या ने बांधा श्रद्धा का समां
बिलासपुर।

01 सितंबर 2025 । गणपत चौहान।ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़ टेलीग्राफ टाइम्स 

शिवालय काम्प्लेक्स स्थित विशाल गणेश पंडाल में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में बीते शनिवार और रविवार की संध्याएं भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहीं। यहां आयोजित सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Photo credit Telegraph Times

शनिवार की संध्या में राजकुमार पांडे, संतोषी गुप्ता और आरती गुप्ता की टीम ने अपने मधुर स्वर और वाद्य यंत्रों की ताल पर वीर हनुमानजी को स्मरण करते हुए सामूहिक सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण और श्रद्धालुओं ने मिलकर भक्तिरस का आनंद लिया।

रविवार की संध्या में प्रभा मिश्रा की भजन मंडली ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। आर्गन पर देवेंद्र साहू, ढोलक पर निखिल साहू, नमन साहू व नवीन साहू के संग कुमारी संस्कृति शर्मा ने औद्योगिक नगरी कोरबा से आकर गणेश भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, डॉक्टर सुमन आर्या व उनकी मंडली ने भी भगवान गणपति की आराधना करते हुए मधुर भजनों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रमों के बाद संध्या आरती और वंदन हुआ। प्रतिदिन की तरह समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोग श्रद्धाभाव से सम्मिलित हुए।

समिति के सदस्य आमंत्रित कलाकारों का मंच पर पारंपरिक ढंग से सम्मान कर रहे हैं। उन्हें अंगवस्त्र, शाल, श्रीफल और तिलक लगाकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया जा रहा है।

शिवालय प्रांगण गणेश समिति के सम्मानित सदस्यों में प्रमुख रूप से नितेश सेन, कृष्ण जोशी, शिवकुमार साकेत, संतोष प्यासी, रक्षित तिवारी, अमित पांडे और रितेश मिश्रा शामिल रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी संतोष तिवारी ने संभाली, जिनके सहज और प्रभावी संचालन की सर्वत्र सराहना हो रही है।

भक्तों का कहना है कि शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में हो रहे ये धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन न सिर्फ आस्था को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक समन्वय का संदेश भी दे रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन महिला गरिमा: स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर  ​जयपुर, 22,अप्रैल। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की...

अर्जेंटीना: मक्का उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल की उम्मीद

  ​आर बी चतुर्वेदी  अर्जेंटीना के कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख अनाज...