शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सालासर में रामकथा में की शिरकत, बालाजी मंदिर में किए दर्शन और पूजा-अर्चना

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सालासर में रामकथा में की शिरकत, बालाजी मंदिर में किए दर्शन और पूजा-अर्चना

03 नवम्बर 2025, जयपुर।

नरेश गुनानी •
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे सृजन सेवा सदन में आयोजित रामकथा में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

रामकथा स्थल पर उन्होंने कथावाचक स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने रामकथा के माध्यम से समाज को दिए जा रहे धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि “रामकथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज को आदर्श जीवन और मर्यादित आचरण की प्रेरणा देने वाला संस्कार पर्व है।”

मदन दिलावर ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों के सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि यह कार्यक्रम जनमानस में भक्ति भावना और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान चमड़िया ग्रुप के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री का बालाजी का दुपट्टा ओढ़ाकर और बालाजी का चित्र भेंट कर सम्मान किया। वहीं मंदिर के पुजारी ने भी बालाजी का चित्र और दुपट्टा भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...