शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री करेंगे शिक्षकों को सम्मानित, सांस्कृतिक संध्या में शिक्षामंत्री ने की शिरकत

शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री करेंगे शिक्षकों को सम्मानित, सांस्कृतिक संध्या में शिक्षामंत्री ने की शिरकत

04 सितम्बर 2025, 09:18 PM , लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स ।
जयपुर, 4 सितम्बर। शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2025 का आयोजन शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और शिक्षामंत्री मदन दिलावर उपस्थित रहेंगे। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षक-प्रतिभागियों ने लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और शिक्षा जगत की उपलब्धियों को जीवंत किया। आओ नी पधारो म्हारे देश, पणिहारी जिओ लो, लड़ली लूमा-झूमा रे जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। प्रस्तुतियों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक और राधा-कृष्ण नाटिका ने विशेष रूप से सराहना पाई।

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने सभी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, सम्मानित होने वाले शिक्षक, उनके परिजन और बड़ी संख्या में शिक्षाविद मौजूद रहे।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीता राम जाट, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल, अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक) गोपाल राम बिरडा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस बीच, समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल भी बिड़ला सभागार पहुंचे। उन्होंने मंच व्यवस्था, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल सहित पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाले अतिथियों और शिक्षकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, प्रतिभागी शिक्षकों और उनके परिवारजनों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इस निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...