शास्त्रीय संगीत से सजा बिरसा मुंडा फन पार्क

Edited By: आसिम अमिताव बिस्वाल
23 फ़रवरी 2025 20:13 IST
टेलीग्राफ टाइम्स
रांची, बिरसा मुंडा फन पार्क और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में म्यूजिक इन द पार्क कार्यक्रम के तहत शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के के लिए कोलकाता के प्रख्यात सरोद वादक अर्नब भट्टाचार्य और मशहूर तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा की जोड़ी ने अद्भुत प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दोनों कलाकारों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना और आम लोगों तक शास्त्रीय संगीत पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। वहीं रांचीवासियों ने शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया।

मौके पर मुख्य रूप से शिवली अख़्तर, कुंदन सोनी, राधे भट्ट, निरंजन राम, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related