शासन सचिवालय में कन्वर्जेन्स बैठक: महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर बनी सहमति

शासन सचिवालय में कन्वर्जेन्स बैठक: महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर बनी सहमति

लोकेंद्र सिंह शेखावत।टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 29 अगस्त 2025। राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शासन सचिवालय में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) की ओर से उच्च-स्तरीय कन्वर्जेन्स बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजीविका की राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरी ने की।

बैठक में तय किया गया कि राज्य के सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

राजीविका परियोजना निदेशक प्रीति सिंह ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की संरचना और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, राज्य परियोजना प्रबंधक नीरू तुलसीराम मीना ने सामाजिक समावेश, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता, जेंडर, समावेशी आजीविका योजना, वीपीआरपी और दिव्यांगजन समूह जैसी गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ये पहलें महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बैठक में पंचायतीराज, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पुलिस और सामाजिक न्याय सहित कुल 13 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों ने सहमति जताई कि उनकी महिला-केंद्रित योजनाओं को राजीविका के एसएचजी नेटवर्क के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर यूनिसेफ, साईटसेवर्स और द नज जैसी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में सहयोग करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...