| गौरव कोचर
कमिश्नर सचिन मित्तल ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराकर दी बधाई
जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राजधानी के पुलिस कमिश्नरेट परिसर में राष्ट्रभक्ति और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। सोमवार प्रातः 8:15 बजे जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

देशभक्ति के संकल्प के साथ बांटी मिठाई
ध्वजारोहण के पश्चात कमिश्नर सचिन मित्तल ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस गौरवशाली अवसर पर पुलिस बेड़े का उत्साहवर्धन किया और सभी का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। उन्होंने शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
- योगेश दाधीच (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रशासन एवं यातायात)
- राजेश कांवत (पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय)
- हनुमान प्रसाद मीणा (पुलिस उपायुक्त, पश्चिम)
- अभिजीत सिंह (पुलिस उपायुक्त, अपराध)
- सुमित मेहरड़ा (पुलिस उपायुक्त, यातायात)
साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पार्थ शर्मा, लाखन मीणा, राजेंद्र सिंह सहित कमिश्नरेट के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का शपथ ली।

