शातिर बदमाश ने लघुशंका जाने के बहाने पुलिस कस्टडी से भागने का किया प्रयास

गौरव कोचर | टेलीग्राफ टाइम्स | 31जनवरी
जयपुर:संजय सर्किल थाना पुलिस ने करीब तीन दिन पहले डकैती की योजना बनाते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक शातिर बदमाश ने टॉयलेट जाने के बाहने पुलिस हेड कांस्टेबल को धक्का देकर भाग निकला। जैसे ही वो दीवार से कूदा तो उसका पैर टूट गया। घायल अवस्था में उसे कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसका उपचार कर वापस सलाखों के पीछे डाल दिया।

थानाधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि थाना इलाके में तीन दिन पहले डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी मुमताज अली (21) निवासी कटिहार बिहार हाल शास्त्री नगर ने टॉयलेट जाने के लिए कहा। इस पर हेड कांस्टेबल ने उसे शौचालय ले जाने के लिए हवालात से बाहर निकाला। तभी मुमताज अली हेड कांस्टेबल को धक्का मार कर भाग निकला। हेड कांस्टेबल के शोर मचाने पर अन्य जवानों ने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर शातिर बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतड़ी हाउस पर मुमताज अली के होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी तो आरोपी मुमताज ने पुलिस को आता देख दीवार कूदकर भागने का प्रयास किया। लेकिन दीवार कूदने से उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मुमताज के खिलाफ पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला भी दर्ज किया है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related