शहीदों की गाथाएं सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायक: विधायक रविंद्र सिंह भाटी

– रातल्या गांव में 23 मार्च को होगा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं का अनावरण

– शिव विधायक भाटी ने जयपुर में किया समारोह के पोस्टर का विमोचन

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर आगामी 23 मार्च को जयपुर के निकटवर्ती गांव रातल्या (डिग्गी-मालपुरा रोड) में एक भव्य मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जयपुर स्थित अपने सरकारी आवास पर किया।

शहीदों के सम्मान में एकजुट होगा समाज

​समाजसेवी दिनेश रातल्या और राजुलाल बागड़ा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह संत तपस्वी बाबा के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। रातल्या स्थित गुरुमहाराज मंदिर परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मूर्ति अनावरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी रखा गया है।

वीर सपूतों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए पाथेय: भाटी

​पोस्टर विमोचन के दौरान विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने और भारत को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान अतुलनीय है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।” भाटी ने जोर देते हुए कहा कि शहीदों की गाथाएं हमेशा स्मरणीय और ऊर्जा देने वाली रहेंगी। प्रत्येक गांव और कस्बे में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित होनी चाहिए ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से सीख ले सके।

ये रहे उपस्थित

​विमोचन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें रणजीत पंचोली, विनोद बागड़ा, शुभम लोदवाल, महेश बागड़ा, रवि बाड़ीवाल, सोनु मेहता और सीए महेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • दिनांक: 23 मार्च (शहादत दिवस)
  • स्थान: गुरुमहाराज मंदिर परिसर, गांव रातल्या (जयपुर)
  • मुख्य आकर्षण: तीन महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं का अनावरण और पौधारोपण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026’ का आयोजन: 209 मेधावी छात्र सम्मानित

रिपोर्ट योगेश शर्मा  ​जयपुर। कालवाड़ और निवारू रोड स्थित प्रतिष्ठित...

विजय सेल्स का बड़ा धमाका: शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू, मिलेंगे खास ऑफर्स और 4 साल की वारंटी

रिपोर्ट योगेश शर्मा  ​जयपुर। भारत की प्रमुख ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल...

RPSC RAS 2024 का परिणाम घोषित: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, मेरिट में बेटियों का भी दबदबा

रिपोर्ट: हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर। ​अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)...

अजमेर दरगाह प्रकरण: जिला न्यायालय में हुई सुनवाई, अब 2 मई को तय होगी भविष्य की दिशा

रिपोर्ट: हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर। ​अजमेर। विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती...