शक्तिपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जल संसाधन मंत्री रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने की पूजा-अर्चना

शक्तिपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जल संसाधन मंत्री रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने की पूजा-अर्चना

Edited By : गणेश शर्मा
अप्रैल 14, 2025

बांसवाड़ा/जयपुर (हरिप्रसाद शर्मा)
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अपने बांसवाड़ा प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी माताजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़ भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने माँ त्रिपुरा सुंदरी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उन्नति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत मंत्री रावत ने कहा कि त्रिपुरा सुंदरी मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थान प्रदेशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र भी है। यहाँ आकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है, जो जीवन में नवचेतना का संचार करती है।

मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत व स्नेह-सम्मान पर मंत्री रावत ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सक्रिय भागीदारी ही पार्टी की असली ताकत है, और यही एकजुटता पार्टी को मजबूती प्रदान करती है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, श्रद्धालुजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री रावत ने जनता से संवाद भी किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और संगठनात्मक एकजुटता की झलक देखने को मिली, जो भाजपा के मजबूत जनाधार और नेतृत्व की सक्रियता का प्रतीक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...