व्यापार मण्डल हल्दियो का रास्ता करेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 14,2025
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यापार मण्डल हल्दियो का रास्ता की ओर से 15 अगस्त को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और व्यापार जगत के दिग्गज शामिल होंगे।
समारोह में जयपुर सांसद मति मंजू शर्मा, हेरिटेज नगर निगम महापौर कुसुम यादव, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाडा तथा जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेन्द्र बज और महामंत्री राम प्रसाद कारोडिया ने बताया कि समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ आज़ादी के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अनिल गर्ग और रिषभ नागोरी संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम विवरण
- तिथि – 15 अगस्त
- समय – प्रातः 11 बजे
- स्थान – बुलियन बिल्डिंग, हल्दियो का रास्ता, जयपुर
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाएं और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन करें।