व्यापारी से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – पावर बाइक जब्त

व्यापारी से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – पावर बाइक जब्त

गौरव कोचर 

जयपुर।  3 अक्टूबर,पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि जिले में लूट, चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इन्हीं प्रयासों के तहत थाना मुहाना पुलिस को व्यापारी से हुई लूट की वारदात का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई दो तोला सोने की चैन बरामद करने के प्रयास जारी हैं। घटना में प्रयुक्त पावर बाइक (पल्सर) को जब्त किया गया है।

घटना का विवरण

24 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे अखिलेश शर्मा निवासी सावित्री विहार मुहाना अपनी कार से भारत माता सर्किल से शिवशक्ति मैरिज गार्डन पहुंचे। वॉशरूम जाने के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके सिर पर लाठी से हमला कर गले से दो तोला सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए। इस संबंध में थाना मुहाना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्यवाही

घटना गंभीर और चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक पुलिसिंग के जरिए बाइक और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी हैं –

  1. सौरभ पुत्र रामप्रकाश शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोटा (जिला हाथरस, उत्तरप्रदेश), हाल नारायण विहार, जयपुर।
  2. विष्णु पुत्र सुभाष चंद कुमावत, उम्र 33 वर्ष, निवासी बसंत विहार, कुमावतों की ढाणी, मुहाना मोड, जयपुर।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक पल्सर (नंबर UP 86 AC 7839) को जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य लूट की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

पुलिस टीम

टीम में गुरमुपेन्द्र सिंह (थानाधिकारी मुहाना), प्रेमचंद (एएसआई श्यामनगर), रामचंद्र (एएसआई मुहाना), अभयसिंह (हेडकानि 2038), कानसिंह पुनिया (हेडकानि 2172), लोकेश कुमार (हेडकानि 634 तकनीकी शाखा), ओमप्रकाश डोबर (कानि 4714), राजेश (कानि 9680), अजयपाल (कानि 8904 श्यामनगर) शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...