वोट चोरी का इशारा कर रहे बिहार चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, राठौड़ ने केंद्र व चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

वोट चोरी का इशारा कर रहे बिहार चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे, राठौड़ ने केंद्र व चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, टेलीग्राफ टाइम्स 

 अजमेर।
अजमेर स्थित आरटीडीसी अजयमेरू होटल में शनिवार को एसआईआर को लेकर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे सवाल उठाए। राठौड़ ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे वोट चोरी की ओर स्पष्ट इशारा करते हैं, जिसने पूरे चुनाव की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

महिला मतदाताओं के खातों में 10–10 हजार डालने का आरोप

राठौड़ ने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद बिहार में बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए जमा किए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की “मिलीभगत” के संदेह को मजबूत करती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के सबूत पेश किए जाने के बावजूद EC ने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि राजस्थान में गहलोत सरकार की कई योजनाओं पर आयोग ने तत्काल रोक लगा दी थी।
राठौड़ के अनुसार— “जब भाजपा सरकार हो, तब नियम अलग और विपक्ष सरकार हो तब नियम अलग दिखते हैं।”अजमेर में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जताया संतोष

राठौड़ ने बैठक के दौरान कहा कि अजमेर जिले में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और बीएलए के बीच अच्छा तालमेल बना हुआ है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजस्थान की ‘डबल इंजन’ सरकार पर राठौड़ का हमला

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राठौड़ ने राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि दो साल में कोई बड़ा विकास कार्य नजर नहीं आता।
उन्होंने आरोप लगाया कि—

  • राज्य में अवैध खनन,
  • बढ़ती अपराध दर,
  • बिगड़ती कानून-व्यवस्था,
  • और रुके हुए विकास प्रोजेक्ट,

स्पष्ट करते हैं कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

उन्होंने अजमेर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सेवन वंडर्स पार्क को तोड़े जाने को जनता के 20 करोड़ रुपये की बर्बादी करार दिया।

राठौड़ ने कहा कि अंता उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया जैन की जीत यह दर्शाती है कि जनता अब भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है और आने वाले चुनाव भाजपा के लिए कठिन साबित होंगे।

अनासागर झील के सीमांकन की उठाई मांग

अनासागर झील के वेटलैंड क्षेत्र पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि सरकार को सबसे पहले झील का सीमांकन कराना चाहिए।
उन्होंने कहा कि—

  • वास्तविक सीमांकन के बाद
  • पूर्व में की गई सीजिंग कार्रवाई को बंद किया जाए
  • और प्रभावित लोगों को राहत दी जाए।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट सीमांकन किए कार्रवाई करना लोगों के साथ अन्याय है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...