वोकल फॉर लोकल अभियान को देंगे बढ़ावा : एमआई रोड व्यापार मंडल की सामूहिक गोठ व व्यापारिक सम्मेलन

वोकल फॉर लोकल अभियान को देंगे बढ़ावा : एमआई रोड व्यापार मंडल की सामूहिक गोठ व व्यापारिक सम्मेलन

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, स्वच्छ जयपुर और व्यापार सुरक्षा पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

(रिपोर्ट  मुस्कान तिवाड़ी:  / संपादन : लोकेन्द्र सिंह शेखावत, टेलीग्राफ टाइम्स)

जयपुर। एमआई रोड व्यापार मंडल की ओर से चैम्बर भवन में सामूहिक गोठ एवं व्यापारिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में जयपुर के व्यापारिक हितों, सुरक्षा और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Photo credit Telegraph Times

कार्यक्रम में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संरक्षक सुरजाराम मील, यूथ अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर हेरिटेज कुसुम यादव, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, नंदपुरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कोमारवाल, जयपुर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत, एमआई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष एच.एस. पाली, कार्यक्रम संयोजक अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश आहुजा सहित पुलिस और नगर निगम प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में एमआई रोड बाजार के करीब 250 व्यापारी भी शामिल हुए।

लिए गए प्रमुख निर्णय

एमआई रोड व्यापार मंडल महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि बैठक में व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर कई अहम मुद्दों पर सहमति जताई—

  • वोकल फॉर लोकल अभियान : सभी व्यापारी स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देंगे और विदेशी सामान के उपयोग से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाएँगे।
  • स्वच्छ जयपुर मिशन : जयपुर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन लाने के लिए व्यापारी सफाई जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे।
  • पार्किंग और अतिक्रमण समस्या : सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर पार्किंग व अतिक्रमण की समस्या के समाधान पर काम किया जाएगा।
  • सुरक्षा के लिए सीसीटीवी : सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि व्यापारिक इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  • साइबर अपराध से सुरक्षा : व्यापारियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने और बचाव की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएँगे।
  • एक देश, एक चुनाव : व्यापारियों ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया। उनका मानना है कि इससे चुनावी खर्च कम होगा और आचार संहिता से व्यापार पर पड़ने वाला प्रभाव घटेगा।
  • विभागों का समन्वय : व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार से सभी विभागों की एक संयुक्त समिति (जॉइंट कमिटी) बनाने की मांग की गई, जो रोडमैप तैयार कर एक साथ काम कर सके।

जयपुर के व्यापार को नई दिशा देने का संकल्प

व्यापारी नेताओं ने कहा कि इन सभी निर्णयों को लागू करने के लिए वे सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। उद्देश्य है कि जयपुर न केवल स्वच्छ और सुरक्षित शहर बने, बल्कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देकर वोकल फॉर लोकल की दिशा में उदाहरण प्रस्तुत करे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...