​वीर शिरोमणि श्री नाथाजी स्मृति संस्थान द्वारा संभाग स्तरीय रक्तदान शिविर संपन्न, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

वीर शिरोमणि श्री नाथाजी स्मृति संस्थान द्वारा संभाग स्तरीय रक्तदान शिविर संपन्न, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर। ‘रक्तदान महादान’ के संकल्प के साथ वीर शिरोमणि श्री नाथाजी स्मृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को जयपुर संभाग स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चित्रकूट, वैशाली नगर स्थित शैल्बी हॉस्पिटल में आयोजित इस शिविर में जयपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं और समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं: मोती सिंह सांवली

​शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान के महासचिव व कार्यक्रम संयोजक श्री मोती सिंह सांवली ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, “रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। आपके द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकती है, इसीलिए इसे महादान की संज्ञा दी गई है।”

11 जनवरी को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

​रक्तदान शिविर के सफल समापन के पश्चात संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के बंधुओं को इस गरिमामयी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ जन एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से:

उपाध्यक्ष भवानी सिंह मुण्डोता, भंवर सिंह मुण्डियागढ़, राम सिंह भासू, सीआई राम सिंह उदयपुरिया, दयाल सिंह भूरथल, जेठूसिंह आष्टी, रामकुमार सिंह आसलखेड़ी, मगन सिंह आष्टी, भरत सिंह महेश वास, कल्याण सिंह नांगल भरड़ा, रणवीर सिंह सिराणी, भंवर सिंह इंजिनियर, हनुमान सिंह नांगल भरड़ा, सुनील सिंह चौबारा, आनन्दास सिंह चोखेवाला, अनोपसिंह बेणियोका बास, एडवोकेट भंवर सिंह इटावा भोपजी, कुलदीप सिंह बीचपड़ी, सुखदेव सिंह भासू, शंभू सिंह बेणियो का बास, अजय सिंह एडवोकेट, भागीरथ सिंह किशन मानपुरा, श्याम सिंह बुगालिया एडवोकेट, हनुमान सिंह किशोर पुरा, शक्ति सिंह, नरेश सिंह, मंजीत सिंह सांवली, ज्योति कंवर, और भानु प्रताप सिंह आष्टी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व रक्तदाता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...