वीर शिरोमणि नाथाजी स्मृति समारोह: ‘नाथाजी के आदर्श समाज के लिए प्रेरणापुंज’, 201 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

वीर शिरोमणि नाथाजी स्मृति समारोह: ‘नाथाजी के आदर्श समाज के लिए प्रेरणापुंज’, 201 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर। खंडेलवाल वैश्य महाविद्यालय के सभागार में वीर शिरोमणि नाथाजी की स्मृति में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नाथाजी के जीवन को समाज के लिए एक आदर्श सूत्र बताया और नई पीढ़ी से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। यह गरिमामयी आयोजन बड़ पीपली बालाजी धाम के महंत परमेंद्रनाथ एवं वृंदावन सनातन पीठ के पीठाधीश्वर कौशल किशोर ठाकुर के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

संस्कारों के निर्माण का आधार हैं नाथाजी के आदर्श

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा ने संबोधित करते हुए कहा कि नाथाजी जैसे महापुरुषों का जीवन त्याग और शौर्य का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह नाथावत ने की।

201 प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

​कार्यक्रम संयोजक मोती सिंह सांवली ने जानकारी दी कि नाथावत वंश प्रवर्तक वीर शिरोमणि नाथाजी की स्मृति में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 201 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान हजारों समाजबंधुओं ने नाथाजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

दिग्गज हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​समारोह में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें शामिल थे:

  • लक्ष्मण सिंह बेनियोकाबास: संघ प्रमुख, क्षत्रिय युवक संघ
  • श्रवण सिंह बगड़ी: महामंत्री, भाजपा राजस्थान
  • राखी राठौड़: प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
  • महेंद्र सिंह तँवर: राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
  • चंद्रवीर सिंह नमाणा: राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराणा प्रताप स्मारक
  • प्रदीप सिंह सिगोली: पूर्व विधायक

​समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी नाथाजी के शौर्य गाथाओं को याद करते हुए समाज की एकजुटता और प्रगति पर बल दिया।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...