विश्व शौचालय दिवस पर राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का लोकार्पण

विश्व शौचालय दिवस पर राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का लोकार्पण

19 नवम्बर 2025, 04:42 PM | जयपुर

| गौरव कोचर, टेलीग्राफ टेलीग्राफ 

विश्व शौचालय दिवस (19 नवम्बर) की इस वर्ष की थीम “बदलती दुनिया में स्वच्छता” के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इसी क्रम में राजस्थान में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सात नगरीय निकायों—जोधपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, जयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ और शाहपुरा (जयपुर)—में स्थापित 10 एस्पिरेशनल/पिंक (महिला) शौचालयों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन भी मौजूद रहे।

गुणवत्ता और रखरखाव पर विशेष जोर

लोकार्पण के दौरान मंत्री खर्रा ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों की गुणवत्ता, नियमित रखरखाव और जनसुलभता को सर्वोपरि रखा जाए, ताकि शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

निर्माण कार्य में तेजी – राज्य सरकार की तैयारियाँ

स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एस्पिरेशनल/पिंक टॉयलेट्स का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और सभी नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुलभ शौचालय सुविधा प्रदान करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि—

  • 7,938 शौचालय सीटों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है।
  • इनमें से 672 सीटों का निर्माण पूरा हो चुका है।
  • राज्य बजट 2024-25 की अनुपालना में 86 पिंक टॉयलेट ब्लॉक्स (458 सीटें) के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है, जिनमें से 132 सीटों का निर्माण पूरा हो चुका है।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 500 पिंक टॉयलेट्स के निर्माण का प्रस्ताव है, जिनमें से 422 टॉयलेट ब्लॉक्स को स्वीकृति मिल चुकी है।

अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में स्वायत्त शासन निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर, मुख्य अभियंता प्रदीप गर्ग, अरुण व्यास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...