विश्वकर्मा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद

गौरव कोचर 

जयपुर। जयपुर शहर में वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विश्वकर्मा थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनी विशेष टीम

​पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (IPS) ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार सभी थानाधिकारियों को विशेष टीमें बनाकर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।

​इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता (RPS) के निकट सुपरविजन और विश्वकर्मा थानाधिकारी रविन्द्र सिंह नरूका (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

​गठित पुलिस टीम ने इलाके में लगातार गश्त की और सक्रिय अपराधियों व बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपराधियों के बारे में खुफिया जानकारियां जुटाईं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखनी शुरू की।

​इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर वाहन चोर रामकिशन उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

    • नाम: रामकिशन उर्फ कृष्ण (उम्र 37 वर्ष)
    • पिता का नाम: हंसराज गुर्जर (जाति गुर्जर)
    • निवासी: गांव माजरा रावत, पुलिस थाना बानसूर, जिला कोटपुतली-बहरोड़।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: रविन्द्र सिंह नरूका (थानाधिकारी), फूलचन्द (सउनि), करण सिंह (हैड कानि. 1041), जयपाल सिंह (हैड कानि. 966), कमलसिंह (कानि. 10222) और बाबूलाल (कानि. 9502)।

 

(नोट: इस पूरी कार्रवाई में मुल्जिम की तलाश और गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल करण सिंह और कांस्टेबल कमल सिंह की विशेष भूमिका रही है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...