विशेष निरोधात्मक अभियान : प्रदेश में 2 लाख 96 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट, 1683 केस दर्ज और 1035 गिरफ्तार

विशेष निरोधात्मक अभियान : प्रदेश में 2 लाख 96 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट, 1683 केस दर्ज और 1035 गिरफ्तार

15 सितम्बर 2025, गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स।
जयपुर, 15 सितम्बर।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अगस्त माह में बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान विभाग ने 2 लाख 96 हजार 36 लीटर वॉश नष्ट किया। साथ ही, विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाहियों में 1683 केस दर्ज कर 1035 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी आयुक्त के अनुसार अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में विशेष निगरानी रखी गई। अगस्त माह में की गई कार्यवाहियों के तहत भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 8694, देशी मदिरा की 10548, अवैध मदिरा की 9533, बीयर की 2038 बोतलें, एक किलोग्राम भांग एवं 1510 लीटर स्प्रिट को सीज किया गया।

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की गई। इस दौरान 22 दुपहिया वाहन, 17 हल्के चार पहिया वाहन और 1 भारी चार पहिया वाहन सहित कुल 40 वाहनों को भी सीज किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में अवैध मदिरा कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना और संबंधित कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...