विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जयपुर जिले में 56.91 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
आज से बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे परिगणना प्रपत्र
नरेश गुनानी •
जयपुर, 04 नवम्बर 2025।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत जयपुर जिले में अब तक 56.91 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज से 4 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक जानकारी प्रदान करें ताकि उनका डेटा सही रूप से पूर्ववर्ती मतदाता सूची से जोड़ा जा सके।
मीणा ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण सूची से मिलान होकर पूरी हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देकर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और सफल बनाने में सहभागी बनें।