विवाद से विश्वास तक – सेवा शिविर बना नई शुरुआत का मंच

विवाद से विश्वास तक – सेवा शिविर बना नई शुरुआत का मंच

जयपुर, 19 सितम्बर 2025 नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स।

जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत जसवंतपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने एक ऐतिहासिक पल रच दिया। यहां लगभग 70 वर्षों से लंबित खातेदारी भूमि विवाद का आपसी सहमति से समाधान हो गया।

सात दशकों का अंत – विवाद पर लगी मुहर

गाँव के डूंगरराम, त्रिलोकराम, पपली देवी, भूराराम, निंबाराम, मेघाराम और शोभाराम की कुल 2.5161 हेक्टेयर भूमि पीढ़ियों से विवादों में उलझी हुई थी। वर्षों से बंटवारा संभव नहीं हो पा रहा था। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित प्री-कैंप में राजस्व अधिकारियों ने सभी खातेदारों को सहमति विभाजन हेतु समझाइश दी। परिणामस्वरूप ग्रामीण सेवा शिविर के दिन सभी परिवारों ने मिलकर समझौते पर सहमति जताई और भूमि का बंटवारा विधिवत संपन्न हुआ।

शांति और सौहार्द का प्रतीक

समझौते के बाद खातेदारों ने भावुक होकर इस पहल को राहत और नई उम्मीद की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल जमीन का बंटवारा नहीं है, बल्कि गाँव में शांति और सौहार्द कायम करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

70 वर्षों बाद लौटी मुस्कान

गाँव के बुजुर्गों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सौहार्द और विश्वास की नींव बताया। उनका कहना था कि दशकों से चली आ रही कड़वाहट और विवाद अब खत्म हो गए हैं और अब गाँव में सद्भाव का माहौल रहेगा।

जसवंतपुरा का यह ग्रामीण सेवा शिविर वास्तव में “विवाद से विश्वास” की अनूठी यात्रा का साक्षी बना और पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश कर गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...