विभिन्न विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास — राजस्थान में 6,500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
नरेश गुनानी • वरिष्ठ संपादक
जयपुर, 13 अक्टूबर।
राज्य में आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल एवं ऊर्जा क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 6,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेशभर में सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई और पर्यटन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

प्रमुख घोषणाएं और परियोजनाएं
- सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार
जवाई पुलिया, सिरोही के जीर्णोद्धार सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण, चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण के 1,405 करोड़ रुपए के 67 कार्य स्वीकृत किए गए। - ग्रामीण जल प्रदाय एवं फ्लोरोसिस मिटिगेशन परियोजना
नर्मदा नहर आधारित वृहद पेयजल परियोजना (सीपी-02) के अंतर्गत 1,039.98 करोड़ रुपए के कार्य शुरू होंगे। - प्रधानमंत्री कुसुम योजना
सौर ऊर्जा से जुड़े 805.38 करोड़ रुपए के 172 कार्यों का शिलान्यास किया गया। - ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार
220 केवी के 5 और 132 केवी के 10 जीएसएस तथा संबंधित लाइनों के 961.18 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हुए। - जल जीवन मिशन – नागौर लिफ्ट परियोजना
प्रथम चरण में पंपिंग मशीनरी और 179 ग्रामों तथा 1001 ढाणियों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 404.41 करोड़ रुपए के 3 कार्य आरंभ किए गए। - अमृत 2.0 योजना
शहरी पेयजल आपूर्ति से जुड़े 196 करोड़ रुपए के 12 कार्य शुरू किए गए। - स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- जिला अस्पताल, चूरू और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 172.57 करोड़ रुपए के 15 कार्य।
- 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 108.99 करोड़ रुपए के 74 कार्य।
- राज्य मद से 54.40 करोड़ रुपए के 18 कार्य।
- नाबार्ड द्वारा हनुमानगढ़ जिले में 5.36 करोड़ रुपए के कार्य।
- शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
- राजकीय आईटीआई भवन निर्माण के 37.16 करोड़ रुपए के 4 कार्य।
- विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 80.15 करोड़ रुपए के 54 कार्य।
- राजकीय महाविद्यालयों के 93.70 करोड़ रुपए के 17 कार्य।
- नवीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के 27 करोड़ रुपए के 3 कार्य।
- जनजाति एकलव्य आवासीय विद्यालय, खारड़ा (पाली) के 15.15 करोड़ रुपए के कार्य।
- देवनारायण बालक/बालिका विद्यालयों के 56.85 करोड़ रुपए के 3 कार्य।
- जल परियोजनाएं
- जल जीवन मिशन आपणी योजना फेज-1 एवं सरदारशहर के 60 ग्रामों के संवर्धन हेतु 99.77 करोड़ रुपए के कार्य।
- पेयजल पाइपलाइन और उच्च जलाशय निर्माण के 39.20 करोड़ रुपए के 8 कार्य।
- जल जीवन मिशन के तहत 77.20 करोड़ रुपए के 44 कार्य।
- ग्रामीण जल योजना जघीना (भरतपुर), झीरी (धौलपुर) और जैसलमेर के ग्रामों में 58.63 करोड़ रुपए के 3 कार्य।
- सिंचाई और कृषि क्षेत्र
सोलर आधारित फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा हेतु 165.81 करोड़ रुपए के 3 कार्य। - पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत
- आमेर एवं आसपास पर्यटक सुविधाओं के विस्तार हेतु 16.86 करोड़ रुपए के 7 कार्य।
- चित्तौड़गढ़, अजमेर, डीडवाना, करौली और जोधपुर में पैनोरमा निर्माण के 20 करोड़ रुपए के 5 कार्य।
- सामुदायिक व प्रशासनिक ढांचा
- सालासर में सहायक अभियंता कार्यालय व 33 केवी जीएसएस सहित 127.86 करोड़ रुपए के 46 कार्य।
- वृत्ताधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना और महिला बैरिक निर्माण के 9.31 करोड़ रुपए के 3 कार्य।
- प्रताप नगर, सांगानेर में सामुदायिक केंद्रों के 5 करोड़ रुपए के 2 कार्य।
- अन्य निर्माण कार्य
- तालाब, एनीकट, नहर आदि के निर्माण व जीर्णोद्धार के 105.59 करोड़ रुपए के 25 कार्य।
- जैसलमेर जिले के पशु चिकित्सा केंद्रों के 57 लाख रुपए के 2 कार्य।
- सवाई माधोपुर जिले में 15 लाख रुपए के 3 कार्य।
- एमएनआईटी जयपुर के फैकल्टी आवासीय योजना के तहत 91.58 करोड़ रुपए के कार्य।