विधायकपुरी पुलिस थाने में साइबर जागरूकता बैठक आयोजित; CLG सदस्यों, बैंक अधिकारियों और आमजन को दिए सुरक्षा टिप्स

जयपुर/ गौरव कोचर/DGsP/IGsP पुलिस सम्मेलन 2024 की सिफारिश संख्या-12 “Public Awareness Drives & Use Posters, Social media and audio visual media to educate citizens” के तहत चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस थाना विधायकपुरी में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जयपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय के पत्र क्रमांक 3449 (दिनांक 01.08.2026) की अनुपालना में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और व्यावसायिक वर्ग को रोजाना हो रहे साइबर अपराधों से अवगत कराना और उनसे बचाव के प्रति जागरूक करना था।

​इस अवसर पर क्षेत्र के होटल व्यवसायियों, सीएलजी (CLG) सदस्यों, बैंक अधिकारियों/प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 50 लोग उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड—जैसे कि डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, शेयर मार्केट इंवेस्टमेंट स्कैम और सोशल मीडिया हैकिंग—के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

​बैठक में यह भी समझाया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो उसे बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए या आधिकारिक पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

अभियान से जुड़ी पुलिस टीम:

पुलिस टीम: राजर्षि राज (IPS, पुलिस उपायुक्त दक्षिण), ललित किशोर शर्मा (RPS, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण) एवं महेश शर्मा (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी विधायकपुरी)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...