विधायकपुरी थाना पुलिस ने 11 लाख रुपये के आईफोन चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

विधायकपुरी थाना पुलिस ने 11 लाख रुपये के आईफोन चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गौरव कोचर 

जयपुर, 3 अक्टूबर।
विधायकपुरी थाना पुलिस ने आईफोन चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो नशेड़ी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक चोरी हुए 11 आईफोनों में से 3 मोबाइल बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।

मामला ऐसे खुला

डीसीपी (दक्षिण) जयपुर श्री राजिषराज (IPS) ने बताया कि 14 सितम्बर 2025 को परिवादी योगेश गरुनानी पुत्र प्रकाश गरुनानी निवासी जयपुर ने थाना विधायकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने “विराट सर्विस” के माध्यम से हनुमानगढ़ से 11 आईफोन मंगवाए थे। जब वे पैकेट लेने ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि पार्सल गायब है। इस पर थाना विधायकपुरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

चोरी की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी दक्षिण ललित किशोर शर्मा (RPS) के निर्देशन और एसीपी अशोक नगर दक्षिण बालाराम (RPS) की देखरेख में थाना प्रभारी बनवारीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग की। इसी आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से तीन आईफोन बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोहिसन खान उर्फ सालेक, पुत्र नवाब खां, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाहीनगर, जयपुर।
  2. शादाब उर्फ दानिश, पुत्र अनवर हसनै, उम्र 23 वर्ष, निवासी यास कॉलोनी, शाहीनगर, जयपुर।

वारदात का तरीका

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे की लत के शिकार हैं और नशे के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड और ऑटो-टैक्सी स्टैंड पर पैकेट या सामान पर 15-20 मिनट नजर रखते हैं और मौका पाकर उसे पार कर देते हैं। इसके बाद चोरी का माल राहगीरों को कम कीमत पर बेचकर नशे के लिए पैसा जुटा लेते हैं।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस खुलासे में विशेष भूमिका कांस्टेबल राजेश कुमार (कां. 9859) की रही। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बनवारीलाल, कांस्टेबल राजकरण, बाबूलाल, झाबरमल, राजेश और आकाश की टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...