विधायकपुरी थाना पुलिस ने 10 हजार के ईनामी बदमाश को आसाम से दबोचा — नाबालिग भांजी से दुष्कर्म मामले में 4 माह से था फरार “कलियुगी मामा”

विधायकपुरी थाना पुलिस ने 10 हजार के ईनामी बदमाश को आसाम से दबोचा — नाबालिग भांजी से दुष्कर्म मामले में 4 माह से था फरार “कलियुगी मामा”

जयपुर, 19 सितम्बर 2025। गौरव कोचर।टेलीग्राफ टाइम्स।
विधायकपुरी थाना पुलिस टीम ने जोराहट, आसाम के जंगलों में दबिश देकर 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के मामले में 4 माह से फरार चल रहा था।

मामला कैसे शुरू हुआ

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज (IPS) ने बताया कि 8 मई 2025 को पीड़िता ने इलाज पर्चे पर बयान दिया था कि जनवरी 2025 में उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना विधायकपुरी में धारा 3/4, 5(J)(ii), 5(N), 6 पोक्सो एक्ट एवं 65(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

आरोपी की तलाश और पुलिस की रणनीति

आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा (RPS) के नेतृत्व में और सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर, बालाराम (RPS) के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी विधायकपुरी बनवारीलाल (पु.नि.) कर रहे थे, जिसमें उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार (10257), अनुज कुमार (12831), मुकेश कुमार (9938) तथा हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार (634), तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण को शामिल किया गया।

लोकेशन ट्रैकिंग और आसाम तक पीछा

गठित पुलिस टीम ने सोशल मीडिया और सीडीआर एनालिसिस के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की, जिसमें वह जोराहट, आसाम में छिपा हुआ पाया गया। इसके बाद उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम को मौके पर रवाना किया गया।

जोराहट पहुंचने के बाद भाषा संबंधी समस्या सामने आई। स्थानीय आसामी भाषा न आने के कारण टीम ने वहां रह रहे राजस्थान मूल के लोगों से संपर्क किया और उनकी मदद से यह बाध्यता दूर की। टीम ने लगातार 2 दिन तक अथक रैकी कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

सफलता

लगातार की गई रैकी और स्थानीय सहयोग से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 17 सितम्बर 2025 को जोराहट के जंगलों से आरोपी को दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

महिला आईटीआई जोधपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘हर घर तिरंगा’ पर संगोष्ठी आयोजित

जोधपुर / प्रीति बालानी/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा...