विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महंत कैलाश शर्मा के भाई के निधन पर जताया गहरा शोक
04 सितम्बर 2025, सुनील शर्मा।टेलीग्राफ टाइम्स
जयपुर, 04 सितम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को मोती डूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के निवास पर पहुँचे। देवनानी ने महंत शर्मा के बड़े भाई देवकीनंदन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। देवनानी ने कहा कि देवकीनंदन का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

