विधानसभा अध्यक्ष से एसीबी महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

विधानसभा अध्यक्ष से एसीबी महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

Photo credit Telegraph Times

गौरव कोचर •

27 अक्टूबर 2025
जयपुर, 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सोमवार को विधानसभा भवन में नव नियुक्त एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता और जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनसेवा के प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Photo credit Telegraph Times

देवनानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनविश्वास का प्रतीक बने, ताकि आमजन को सुरक्षा और न्याय का भरोसा मिल सके। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार और बेहतर समन्वय के लिए नवाचार अपनाने पर भी बल दिया।

इस दौरान गोविन्द गुप्ता और सचिन मित्तल ने अपने-अपने विभागों में चल रहे कार्यों, सुधारात्मक पहलों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से जनहित के दृष्टिकोण से कार्य करने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में ठोस कदम उठाने के सुझाव दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...