विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर के लोहागल क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर के लोहागल क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ
| रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर 

अजमेर , 19 दिसम्बर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले के ग्राम लोहागल में लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीणों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोहागल क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए अब तक लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह प्रक्रिया निरंतर और अनवरत जारी रहेगी तथा आने वाले समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता गांव, ढाणी और मोहल्ला स्तर तक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को बेहतर सड़कें, स्वच्छता, पेयजल, जल निकासी और अन्य बुनियादी ढांचे की सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। इससे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से लोहागल क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और गांव के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। साथ ही रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...