विधाधर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

विधाधर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

गौरव कोचर 

जयपुर। सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती बरतते हुए थाना विधाधर नगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शाहिद कुरेशी उर्फ शानू (उम्र 27 वर्ष), निवासी डैम नम्बर 01 बड़ा पार्क के पास बंधा बस्ती, शास्त्री नगर का रहने वाला है और पूर्व से ही चोरी की वारदातों में लिप्त आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

घटना और शिकायत

22 सितम्बर 2025 को महेश कुमार भारद्वाज ने थाना विधाधर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी लाल-काली रंग की मोटरसाइकिल (टीवीएस स्पोर्ट्स, नंबर RJ-45-SA-2384) स्वास्तिक भवन, अंबाबाड़ी के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) मनीष अग्रवाल के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चोरी की वारदातों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की और 28 सितम्बर को बीड सरकारी स्कूल के पीछे से आरोपी को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।

आरोपी ने थाना विधाधर नगर, शास्त्री नगर, संजय सर्किल और मुरलीपुरा थाना क्षेत्रों से सात मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने और दोस्तों में धौंस जमाने के लिए वारदातें करता था और अक्सर एक दिन में दो से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

बरामद वाहन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर श्रीनाथ टावर और सनमून टावर की पार्किंग से छह मोटरसाइकिलें और अन्य स्थानों से कुल सात मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में टीव्हीएस स्पोर्ट्स, हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो एचएफ डीलक्स और होंडा एक्टिवा शामिल हैं। इनमें कुछ गाड़ियों के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि कुछ के प्रकरण दर्ज नहीं हुए थे।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना अधिकारी नरेंद्र खीचड़ के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल शंकर सिंह, अशोक कुमार तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार, मनीष कुमार, महेश कुमार और महिपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से कांस्टेबल मुकेश कुमार, मनीष कुमार और महिपाल ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर गिरफ्तारी में अहम योगदान दिया।

आगे की जांच

आरोपी फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है और उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीआईईटी में ‘आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस’ का भव्य आयोजन: तकनीक और नेतृत्व का अनूठा संगम

पीआईईटी में 'आईट्रिपलई दिल्ली सेक्शन कांग्रेस' का भव्य आयोजन:...