विद्युत निगमों में तकनीशियन भर्ती: ग्रुप-IV (वेल्डर और फिटर) का अंतिम परिणाम जारी, चयनितों की सूची वेबसाइट पर अपलोड

नरेश गुनानी 

जयपुर। राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विद्युत निगमों ने तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई), ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई) और प्लांट अटेंडेंट-तृतीय (आईटीआई) परीक्षा के ग्रुप-IV (वेल्डर-गैस व इलेक्ट्रिक/फिटर ट्रेड) के 30 पदों के लिए अंतिम परिणाम (Final Result) जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार कर विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी व्यक्तिगत रूप से सूचित कर दिया गया है।

​अन्य तीन ग्रुपों के परिणाम भी इसी जून महीने में होंगे जारी

​विद्युत निगमों के अनुसार, तकनीशियन भर्ती के तहत ग्रुप-IV का परिणाम जारी होने के बाद अब बाकी बचे अन्य तीनों ग्रुपों के परिणाम जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है। शेष तीनों ग्रुपों के अंतिम परिणाम भी इसी जून माह (2026) में ही चरणबद्ध तरीके से जारी कर दिए जाएंगे, जिससे शेष पदों पर भी अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होगा।

​2163 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

​उल्लेखनीय है कि विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय, ऑपरेटर-तृतीय और प्लांट अटेंडेंट-तृतीय के कुल 2,163 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पिछले वर्ष 24 से 27 नवंबर, 2025 तक किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर कुल रिक्तियों के मुकाबले लगभग दस गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

​अप्रैल में हुआ था दस्तावेज सत्यापन

​प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 23 फरवरी 2026 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में मेरिट के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया गया था।

​अप्रैल 2026 में जयपुर में आयोजित हुए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के तहत ग्रुप-IV (वेल्डर व फिटर ट्रेड) के लिए कुल 61 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इन 61 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच के बाद अब अंतिम रूप से श्रेष्ठता के आधार पर 30 योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर सूची जारी कर दी गई है। शेष तीनों ग्रुपों के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है और उनके अंतिम परिणाम भी इसी महीने के अंत तक आ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सिविल डिफेंस की तत्परता से बची जान: 120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का आधे घंटे में सफल रेस्क्यू

जयपुर / मुस्कान तिवाड़ी/ कानोता थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा/खातिया...