विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में जयपुर जिला परिषद का नवाचार

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में जयपुर जिला परिषद का नवाचार

पांच सरकारी विद्यालयों में स्थापित हुई खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं, दो का हुआ शुभारंभ

नरेश गुनानी • वरिष्ट पत्रकार 

जयपुर, 11 अक्टूबर। नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करते हुए विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में जयपुर जिले में जिला परिषद के नवाचार के रूप में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। शनिवार को गोविंदगढ़ ब्लॉक के दो विद्यालयों — पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन, चौंमू और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भोजलावा — में इन प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया।

Photo credit Telegraph Times

इन प्रयोगशालाओं का निर्माण फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत करवाया गया है। उद्घाटन अवसर पर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे ग्रामीण शिक्षा में क्रांतिकारी कदम बताया।

जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई संभावनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनाएगी और उनके करियर विकास में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने कहा कि खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का नया आकाश खोलेंगी। यह “सक्षम जयपुर” के विज़न के अनुरूप शिक्षा को बहुआयामी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिला परिषद के सहयोग से कुल पांच सरकारी विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहराइयों से परिचित कराना और खगोलीय घटनाओं को प्रयोगात्मक रूप से समझने का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रयोगशाला में 69 आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनमें चंद्रमा की कलाएं, सौर ऊर्जा किट, सौर फ़िल्टर, परमाणु गेंदें, डोबसोनियन दूरबीन, किरण ऑप्टिक किट, सूर्य एवं चंद्र ग्रहण मॉडल, गुरुत्वाकर्षण-विरोधी प्रयोग, उत्तल दर्पण, हृदय व मस्तिष्क मॉडल, रसायन एवं जीव विज्ञान किट शामिल हैं।

इन प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य एस्ट्रोस्कोप कंपनी द्वारा किया गया है। कंपनी ने विद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों और विद्यार्थियों को उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया है, जिससे छात्र-छात्राएं इन उपकरणों का प्रभावी रूप से प्रयोग कर सकें।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शुक्ला, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृपानिधि त्रिपाठी, कैपिटल फाइनेंस प्रबंधक सीताराम, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह पहल जयपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और विज्ञान को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है, जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और विज्ञान की दुनिया से प्रत्यक्ष जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...